
सोनपुर,
03 अप्रैल 2020
कोविड 19 महामारी के मद्देनजर सोनपुर रेल मंडल के वाणिज्य कर्मचारी एवं आरपीएफ के साथ , एक टीम के रूप में कार्य कर रही आईआरसीटीसी जरुरतमंद लोगों जैसे स्टेशन के आस-पास जीवकोपार्जन करने वाले भूखे प्यासे गरीब, मजदूर एवं असहाय लोगों के लिए पेपर प्लेट एवं भोजन के लिए फूड पैकेट के साथ पके भोजन की आपूर्ति कर रही है।
इसी क्रम में आज हाजीपुर , सोनपुर स्टेशन के आसपास रहने वाले दिहाड़ी मजदूर एवं रोज कमाकर खाने वाले गरीबों असहायों,एवं जरुरतमंद लोगों को भोजन आपूर्ति कराई गई ।आईआरसीटीसी द्वारा दोपहर में 500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी।इस दौरान उपस्थित लोगों को वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु जागरूक किया गया जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता इत्यादि का पालन करने का सुझाव दिया गया।




Recent Comments