
सुलह के उपरांत दोनों पक्ष प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए
भागलपुर। शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ईशान सिन्हा की मध्यस्थता से एक पारिवारिक विवाद का सुखद अंत हुआ है। बबरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली चांदनी देवी और अनीता देवी के बीच चल रहा कानूनी विवाद आयोग की पहल के बाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।
क्या था मामला ?
दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर न्यायालय में केस दर्ज था। शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया और दोनों परिवारों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। आयोग के अध्यक्ष ईशान सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हो गए।
न्यायालय ने केस किया बंद
मंगलवार को दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे और न्यायाधीश के समक्ष अपनी बात रखते हुए आपसी सहमति से मुकदमा वापस लेने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों की सकारात्मक पहल को देखते हुए न्यायालय ने उन्हें विवाद से मुक्त कर दिया।
ईशान सिन्हा ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “अदालत के चक्कर काटने से बेहतर है कि लोग आपसी बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालें। यह निर्णय समाज में भाईचारे और सामंजस्य का एक सकारात्मक उदाहरण है।”
न्यूज इनपुट- मंजेश कुमार, वेब जर्नलिष्ट (पटना)




Recent Comments