● काला ज्वर से पीड़ित होने पर आये थे गांव, पटना में इलाज के दौरान गयी जवान की जान
●मामला मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव का
परवेज अख्तर/मैरवा(सिवान): देश सेवा में लगे सैनिक राजीव कुमार सिंह उर्फ बादशाह सिंह की स्वास्थ्य खराब होने से असमय मृत्यु हो गयी. सैनिक की मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया. गुरुवार को तिरंगे में लिपटे सैनिक का शव जब पैतृक गांव मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर पहुंचा तो हर किसी की आँखे नम हो गई. गांव में सैन्य सम्मान के साथ जवानों ने अंतिम विदाई दी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सेना का जवान मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के 30 वर्षीय जगजीतन सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह उर्फ बादशाह सिंह है. रांची में तैनात सीआरपीएफ जवान राजीव कुमार सिंह को हल्की बुखार होने पर वह छुट्टी लेकर घर पांच दिन पूर्व ही लौटे थे.जो इलाज के लिए सीवान गये.चिकित्सको ने काला ज्वर बता कर पटना रेफर कर दिया. वही पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक जवान अपने पीछे पत्नी प्रतिभा देवी, पुत्र शनि सिंह, मनी सिंह को पीछे छोड़ दिया.
दस वर्ष देश की सेवा करने के बाद जवान की हुई मौत
मैरवा: मैरवा के कबीरपुर गांव के राजीव कुमार सिंह दस वर्ष देश की सेवा किया है. पहली बार उन्होंने वर्ष 2007 में मुजफ्फरपुर में उनकी पोस्टिग हुई.और अंतिम पोस्टिंग रांची में थी.जो बुखार की शिकायत होने पर घर आये थे.गांव में सही इलाज नही होने से उनकी मौत हो गयी.
जवान की मौत होने पर परिजनों का हुआ बुरा हाल
मैरवा: देश सेवा कर रहे जवान राजीव कुमार सिंह की पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गया.पत्नी प्रतिभा देवी बार बार बेहोश हो रही थी. तो पुत्र पिता के लिए बिलख रहे थे.




Recent Comments