गोपालगंज(8अगस्त)। मीरगंज थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक निर्माण में काम कर रहे एक दिहाड़ी मजदूर की 11000 विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव निवासी हरेंद्र सिंह के 24 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार सिंह के रूप में की गई।फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
दरअसल घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन संतोष सिंह ने बताया कि प्रदीप पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर था। रोज की तरह अपने परिवार के लिए मजदूरी करने के लिए मीरगंज थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित डॉ सुनील कुमार के क्लीनिक का निर्माण में काम करने गया था। इसी बीच पास से होकर गुजर रहे एक 11,000 विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे के बाद वह मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी बीच काम करवा रहे ठेकेदार समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए। आस पास के लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया। परीजनो ने बताया कि बिजली विभाग और डॉक्टर के साथ-साथ ठेकेदार की लापरवाही थी कि उसने निर्माण हो रहे भवन के पहले विद्युत प्रवाहित तार को नहीं हटाया जिसे यह बड़ा हादसा हो गया फिलहाल इस हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है




Recent Comments