सारण :मशरक में स्कूल का 41वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न


मशरक(सारण):
मशरक मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर चिल्ड्रेन्स स्कूल का 41वाॅ वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन हुआ। प्राचार्य डाॅ. डीसी गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम शिक्षा विद् रमेश तिवारी एवं मशरक प्रखंड जदयू के अध्यक्ष रामाधार सिंह ने विद्यालय के नये भवन का विधिवत वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज शिक्षा पाने वाले लोगों को ही समाज में इज्जत प्रतिष्ठा मिलती है। इस विद्यालय में अच्छी पढाई होने के साथ ही अनुशासन व संस्कार भी मिलता है।
उक्त अवसर पर शिक्षा विद् रमेश तिवारी, जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह, डाॅ. पीके परमार, भाजपा नेता कुमार रजनीश, प्राचार्य डीसी गुप्ता, अरूण सिंह, उर्मिला भारती, भोला प्रसाद, कृपाशंकर सिंह, रवींद्रनाथ जी, रितू कुमारी, बिनोद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में चयनित छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाले प्रतिभागियों में विद्यालय के छात्रा अजली कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, आरोही कुमारी, निधि कुमारी एवं छात्र सोनू कुमार, संस्कार कुमार शर्मा, संदीप कुमार मुख्य रहा।




Recent Comments