बैंक के अंदर से 30 हजार रुपये की चोरी ,प्राथमिकी दर्ज
गड़खा। गड़खा बाजार की खोदाई बाग रोड स्थित इलाहाबाद बैंक मोतीराजपुर शाखा के अन्दर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की 30 हजार चोरों ने उड़ा ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोर की पहचान में जुट गई। इस संबंध में पीड़ित मुकिनपुर निवासी ओम प्रकाश तिवारी ने थाने में लिखित आवेदन दिया। जिसमें कहा कि गुरुवार को इलाहाबाद बैंक गड़खा में अपने खाता से निकासी कर 11:30 बजे 30 हजार निकालकर झोला में रखा। इसके बाद मैं बैंक कर्मियों से बैलेंस पूछ रहा था। उसी समय बैंक में ही झोला काटकर पैसा निकाल लिया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस बैंक में जाकर मैनेजर व अन्य कर्मियों से पूछताछ किया था था सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल युवक की पहचान की जा रही है।