👉सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी ने एक वर्ष में 6445 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान करवा कर किया बिहार में कृतिमान स्थापित
👉बिहार रेड क्रॉस के अध्यक्ष ने सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश सिंह को किया सम्मानित

सीवान : आज जब रक्त की कमी से लोग परेशान हो रहे है, उसी वक्त स्वैच्छिक रक्तदान करवाने व आवश्यकतानुसार जरूरतमंदों के बीच रक्त की समुचित वितरण व्यवस्था के मामले में सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर के सीवान का गौरव बढ़ाया है ।
गौरतलब हो कि एक वर्ष के दौरान सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा संचालित सीवान ब्लड बैंक ने 6445 यूनिट रक्त की स्वैच्छिक स्तर पर व्यवस्था किया और जरूरतमंदो के बीच समुचित प्रकार से वितरण कर के पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाला जिला मुंगेर ने 3195 यूनिट की ही व्यवस्था कर पाया हैं ।
शनिवार को बिहार रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा पटना में एक समारोह आयोजित कर के बिहार के अध्यक्ष डाक्टर विनय बहादुर सिंह ने सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह को इस उपलब्धि के सम्मानित किया ।
बिहार में प्रथम स्थान हासिल करने व इसके लिए सम्मानित होकर सीवान लौटने पर सचिन रत्नेश प्रसाद सिंह ने कहां कि यह सीवान के स्वैच्छिक रक्तदाता समूह व इसके लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों के समुचित प्रयास से सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी को यह सम्मान मिला हैं । सचिव श्री सिंह ने सीवान के सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया ।
वहीं सचिव श्री सिंह ने कहा कि
रक्त अधिकोष कर्मियों के दिन रात के उनके अथक परिश्रम का नतीजा है कि सीवान ब्लड बैंक पुरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया । रेड क्रॉस सोसाइटी सीवान अपने सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करता हैं ।




Recent Comments