ट्रक के धक्का से बिजली का खंभे टूटा, आपूर्ति बाधित

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान

मैरवा (सिवान) : मझौली रोड में शनिवार को नर्सिंग होम के निकट एक ट्रक के
धक्का से विद्युत खंभा टूट गया। इससे 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

इस दौरान गर्मी से उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग

को फोन कर इसकी सूचना दी और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का

अनुरोध किया। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए विभाग ने

कर्मियों को भेजकर नया विद्युत पोल खड़ा कराया और

विद्युत आपूर्ति बहाल की। पोल में ट्रक टकरा जान से बड़ा

हादसा होते-होते बच गया। ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

विद्युत कर्मियों ने बताया कि विद्युत पोल तोड़कर ट्रक चालक के

भाग जाने के कारण विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।

अगर ट्रक पकड़ा जाता है तो विद्युत विभाग को हुई क्षति

की वसूली उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की जाती।