सीवान सदर में आठ पुराने व सात नये पैक्स अध्यक्षों का कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया. प्रखंड मुख्यालय के जीएम हाइ स्कूल सह इंटर कॉलेज, बड़हरिया के मतगणना केंद्र में प्रेक्षक वीरेन्द्र पांडेय, सीवान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रमेंद्र कुमार, हुसैनगंज सीओ सिद्धनाथ सिंह की देखरेख में सीवान सदर के 15 पैक्सों की मतगणना की गयी. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रमेंद्र कुमार ने सीवान सदर के 15 पैक्सों के अध्यक्षों की जीत के नामों की घोषणा की.सीवान सदर के सरसर पैक्स में अध्यक्ष पद पर शंभूनाथ सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चुनचुन प्रसाद को 581 मतों से परास्त कर बड़ी जीत हासिल की.उनकी यह तीसरी लगातार जीत बतायी जा रही है. वहीं सियाड़ी पैक्स से वीरेंद्र शाही ने तीसरी बार जीत हासिल की.वहीं कर्णपुरा से अली रजा, जियांय से उपेंद्र यादव, चनौर से शेर खान, मकरियार से मजिस्टर यादव, देवी,सरावें पैक्स से अजय सिंह, भंटापोखर अमित कुमार सिंह, रामापाली से बेबी खातून, पचलखी से हीरालाल यादव, बलेथा से ईश्वर दयाल गिरि, नत्थू छाप से हरेंद्र यादव, टड़वां से नागेंद्र यादव व धनौती से अनिल सिंह आदि पैक्स अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए. इनमें से अधिकांश पैक्स अध्यक्षों ने दुबारा बाजी मारी है. महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. इस मौके पर एसडीओ संजीव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआइ राजेश कुमार, एएसआइ राजेश सिंह, एएसआइ शैलेंद्र यादव,एसआइ शंकर यादव आदि मौजूद थे.

बड़हरिया में नये पैक्स अध्यक्षों का दबादबा, लगातार तीसरी बार रिकार्ड मतो जीते शंभुनाथ सिंह
◆बड़हरिया व सदर में प्रत्याशियों की जीत के समर्थकों ने मनाया जश्न
बड़हरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित जीएम हाइ स्कूल सह इंटर कॉलेज, बड़हरिया में बुधवार को बड़हरिया प्रखंड के 17 व सीवान सदर प्रखंड के 15 पैक्सों की मतगणना की गयी. जहां बड़हरिया मतगणना केंद्र पर प्रेक्षक रेयाजुल हक अंसारी, वरीय पदाधिकारी सह डीटीओ कृष्णमोहन सिंह, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार, सीओ गौरव प्रकाश आदि की उपस्थिति में मतगणना की गयी. वहीं सीवान सदर की मतगणना प्रेक्षक वीरेंद्र पांडेय व बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रमेंद्र कुमार की देखरेख में शुरू हुई. विदित हो कि बड़हरिया प्रखंड के बड़हरिया पैक्स में राजेश कुमार ने राजू कुमार को हराकर विजय हासिल की. वहीं बालापुर पैक्स में संजीत कुमार ने ध्रुप मांझी को, लकड़ी दरगाह में नसीम अख्तर सैफी ने आलमगीर हुसैन को, पड़रौना में ललन यादव ने शरीफ अंसारी को, सदरपुर में बलराम प्रसाद ने चंद्रशेखर कुमार को, कैलगढ़ उत्तर में सोहराब आलम सिद्दीकी ने सुनील वर्मा को, कैलगढ़ दक्षिण में सतीश सिंह ने अनिल यादव को, रामपुर में मनोरंजन सिंह ने भागवत प्रसाद को, राछोपाली में सीताराम मांझी ने नागेंद्र सिंह को, बहादुरपुर में विक्रमा प्रसाद ने शारदानंद श्रीवास्तव को, नवलपुर में नेसार अहमद ने सफीक आलम को व हथिगाईं में प्रमोद सिंह ने हरेंद्र सिंह को परास्त किया. जबकि सिकंदरपुर में नरेश कुमार ने बृजकिशोर सिंह को, भलुआड़ा में छोटेलाल यादव ने सुरेश सिंह को, तेतहली में रामधारी प्रसाद ने धनंजय कुमार को व कोइरीगांवा में विद्याभूषण वर्मा ने सुशील वर्मा को पराजित कर दिया. इधर बहुआरा कादिर से नरेंद्र सिंह, हरदोबारा से संतोष यादव, भामोपाली से उमाशंकर सिंह व हरिहरपुर लालगढ़ से राजेंद्र सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. विक्रमा प्रसाद, ललन यादव, नेसार अहमद आदि दुबारा निर्वाचित हुए हैं.




Recent Comments