हैलाल तीसरी बार निर्विरोध राजद प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित
दिवंगत विधायक मुद्रिका यादव के निधन पर दो मिनट का रखा गया मौन
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
राष्ट्रीय जनता दल ने अपने संगठनात्मक चुनाव के तहत वुधवार को उच्च विद्यालय के मैदान में बैठक आयोजित कर प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव किया।
निवर्तमान राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैयद हेलाल अशरफ तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुये हैं। चुनाव प्रभारी विनोद कुमार व मधेपुरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार की देख रेख में प्रखंड के तमाम पंचायत अध्यक्ष व डेलीगेट की उपस्थिती में चुनाव कराया गया।
हेलाल अशरफ के नाम का प्रस्ताव मो शहवाज ईमाम ने रखा तो इस बात का समर्थन चुवालाल यादव ने किया।कुछ समय उपरांत किसी अन्य ने अध्यक्ष पद के लिये प्रस्ताव नही दिया इस प्रकार निर्वाची पदाधिकारी ने हेलाल अशरफ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।निर्वीरोध निर्वाचित होने पर उपस्थित लोगों ने फुल माला पहना कर उनका स्वागत किया।
इससे पूर्व बैठक में राजद दिवंगत विधायक मुद्रिका सिह यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना किया।
इस अवसर पर विजय यादव,अमित यादव,शाकिब अशरफ,मो तैयब,मो शाहीद,बरकत अली,अब्दुल हक,उमेश कुमार,नूर अशरफ,जीतू कुमार,रागिब हुसैन,सुरेन्द्र यादव,मो सैराज जमील आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।




Recent Comments