पूर्व के चार मामलों का किया गया निष्पादन

सारण/ तरैया
जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर थाने में सीओ अंकु गुप्ता व एसआई प्रेम कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमें जमीनी विवाद से संबंधित सात मामलें आए।जिसमें तरैया के योगेंद्र भगत,भलुआ शंकरडीह के काशीनाथ राय,फरीदपुरा के मंकेश्वर राय,बगही के राजकुमार पंडित व प्रभु साह,गलिमापुर के रुखसार आलम व नारायणपुर गांव के नंद किशोर राय ने जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत पत्र दिए।सीओ ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आलोक में संबंधित व्यक्ति को नोटिस कर आगे की कर्रवाई की जाएगी।पूर्व में भूमि विवाद से सम्बंधित आये चार मामलें को निष्पादन किया गया।




Recent Comments