परसा के पीएन कॉलेज से संचालित स्नातक पार्ट-1की परीक्षा 25 जुलाई को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में होगी
✍दीपक कुमार/परसा (सारण) :- जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभु नाथ महाविद्यालय परसा में गत दिनों से संचालित हो रही स्नातक पार्ट 1 की परीक्षा केंद्र की स्थानातरण करने को लेकर प्राचार्य डॉ संजय सिंह द्वारा निर्देश जारी किया गया है।जारी निर्देश में बताया गया है कि 25 जुलाई को होने वाली स्नातक पार्ट 1 की दोनों पाली की परीक्षा पूर्व समय के अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में आयोजित किया जायेगा।जिसके लिए दोनों पाली की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है।प्राचार्य ने निर्धारित समय से हाई स्कूल परसा में पहूंच सिटिंग प्लान के अनुसार परीक्षा में भाग लेने का अपील किया है।




Recent Comments