सारण :पीड़ित को विधायक के हाथों मिली आपदा राशि की चेक
#न्यूज़ इनपुट -देवेंद्र कुमार सिंह

रसूलपुर(सारण)
सूबे के पीड़ित तथा गरीब असहाय लोगो के साथ वर्तमान की सरकार है. किसी भी तरह के पीड़ित पर सरकार के खजाने पर सबसे पहला अधिकार है.सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है. पीड़ित परिवारों को सरकारी राशि दिलाने में कोताही करने वालो के खिलाफ कार्यवाइ की जायेगा.उक्त बातें एकमा के विधायक मनोरंजन सिह उर्फ धूमल सिह ने रसूलपुर में आयोजित आपदा पीड़ित को चेक बितरण समारोह संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि एकमा की जनता ने मेरे ऊपर विश्वास की है मैं उनके साथ विश्वास घात नहीं करूंगा. मैं जनता की सेवक हु जनता की सेवा करने आया हूं.आपदा पीड़ित परिवार को इस योजना के बारे में पता नहीं था. जरूरत है इस बात को लोगो तक पहुचआने की .अभी भी बहुत लोग ऐसेलोग है जो दूसरे के समझाने पर पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम नही कराते और मिलने वाले लाभ से बंचित रह जाते है.अगर आपदा के राशि में कोई भी पदाधिकारी या कर्मचारी कोताही बरतता है तो कभी भी बर्द्धत नही की जाएगी.रसूलपुर में आयोजित सभा मे साधपुर गांव निवासी कामेश्वर यादव को चार लाख का चेक बिधायक धूमल सिह के द्वारा दिया गया.इनकी पुत्र रोहित कुमार की मौत सरयू नदी में डूबने से 11 जून को हो गया था.इस मौके पर मांझी के सीओ सिद्धनाथ सिह, उपप्रमुख राजेश्वर सिह,मुखिया मनीष कुमार, शैलेंद्र उपाध्याय,हरेंद्र यादव,हिमांशू शेखर,अरविंद सिंह,शंकर सिंह,विपिन सिंह, मुन्ना अंसारी,विकास सिंह आदि लोगो मौजूद थे.




Recent Comments