सीवान में बंद के दौरान उत्पाती राजद कार्यकार्ताओं ने न्यूज कवर कर रहे रिपोर्टर का छीना मोबाईल
मैरवा (सीवान)
राजद द्वारा बिहार बंद के दौरान मैरवा में समाचार कवर कर रहे रिपोर्टर का उत्पाती कार्यकार्ताओं ने मोबाईल छीन लिया ।मामला इतना ही था की गुरुवार को बंद कराने निकले राजद समर्थक लोगों ने उत्पात मचायें हुये था। बंद कर दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने एक युवक की पिटाई कर रहे थे । ऐसी वारदात को देख रिपोर्टर फोटो ले रहे थे । इसी में राजद के उत्पाती कार्यकार्ताओं ने रिपोर्टर वरुनेष आनंद वरुण की ज़बर्दस्ती मोबाईल छीन लिया । बाद में एक राजद नेता संजय सिंह कुशवाहा ने राजद के कार्यकार्ताओं को समझा बुझाकर मोबाईल वापस कराये । लेकिन मोबाईल गैलेरी से कई आवश्यक फोटो और वीडियो मिटा दिये गये है ।




Recent Comments