सारण :होली मिलन मे खूब उड़े गुलाल,होली गीत एवं जोगीरा पर झूमे लोग
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट रसूलपुर /एकमा :-होली हिन्दूओं का महापर्व है।होली के पूर्व होली मिलन समारोह आज के दौर में परम्परा बन गई है। होली के पूर्व ही होली मिलन समारोह आयोजित कर लोग अपनेड़ सगे संबंधीयों व मित्रों को लंग बिरंगे गुलाल लगाकर होली की खुशियाँ मनाते हैं तथा एक साथ मिल बैठकर कई प्रकार के ब्यंजनों का स्वाद लेते हैं। एकमा तथा माँझी प्रखंड के कई गाँवों में पहपट, जोगीरा, होली, धमार आदि पारम्परिक होली गीत गाते लोगों ने मौज मस्ती किया।
राजनीतिक दलों के नेता भी हुए शामिल

रसूलपुर थाना क्षेत्र के बनपुरा गाँव में काँग्रेस नेता नरेंद्र प्रताप मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ होली मिलन समारोह में भाग लिया तो वहीं माँझी प्रखंड के नाचाप गाँव में युवा नेता धनंजय सिंह ने ग्रामीणों व मित्रों के संग आयोजित होली मिलन समारोह मे जमकर गुलाल उड़ाए व एक साथ भोजन कर मस्ती किया।





Recent Comments