मढ़ौरा में 24 मार्च रविवार को भी बिजली बिल होंगे जमा

मढ़ौरा : बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी बिजली बिल जमा लेने की व्यवस्था की है। मढ़ौरा में विभागीय स्थानीय कार्यालय 24 मार्च रविवार को भी 10 बजे दिन से 4 बजे शाम तक खुला रहेगा।सहायक विधुत कार्यपालक अभियंता देवेन्द्र कुमार राम ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को विशेष व्यवस्था की गयी है ताकि कामकाजी लोग अवकाश के दिन बिजली बिल जमा करा सकें। विभागीय स्तर पर बिल जमा करने के लिए ऐसी व्यवस्था समय-समय पर की जाती है।




Recent Comments