सिवान :सरकारी जमीन को सीओ ने कराया अतिक्रमण मुक्त
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र एवं बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के चौकी हसन पश्चिम टोला गांव एवं अहिरनी गांव में सरकारी जमीन से शनिवार को अतिक्रमण हटवाया गया। इसमें सीओ बड़हरिया वकील सिंह, बीडीओ राजीव रंजन सिन्हा, राजस्व कर्मचारी हरिहर सिंह, अंचल अमीन ऋषिकेश कुमार, जीबी नगर थाना के अवर निरीक्षक दशरथ सिंह, सहायक अवर निरीक्षक डीएन साह, महिला पुलिस बल एवं चौकीदार मौजूद थे । सीओ ने बताया कि इस जमीन को खाली कराने के लिए चौकी हसन पश्चिम टोला गांव के परशुराम साह ने आवेदन दिया था। इस पर चंद्रमा यादव, किशुन यादव, चंद्रदीप यादव, मो. क्यामुदीन द्वारा पलानी, खोप, नाद एवं खूंटा के माध्यम से अतिक्रमण किया गया था। इसे खाली करवाने के लिए कई बार नोटिस किया गया था लेकिन यह सभी अतिक्रमण मुक्त नहीं कर रहे थे।




Recent Comments