मशरक(सारण)मशरक प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में गुरूवार को रवि महोत्सव का आयोजन किया गया। रवि महोत्सव की उद्घाटन सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, बीओ शिव शंकर ठाकुर,मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीओ शिवशंकर ठाकुर ने महोत्सव ने आये किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पुरानी सोच को बदलते हुये वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर ही किसानों को बेहतर लाभ मिल सकेगा। इस दौरान वहां मौजूद किसानों को संबोधित करते हुये उन्होंने बताया कि यहां के किसान ज्यादा मेहनत करते है पर लाभ के मामले में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले वो पीछे है।प्रखंड के किसानों को नई तकनीक से जुड़ कर खेती करने की सलाह दी। वही किसान सुदर्शन सिंह के शिकायत नील गाय से फसलों की क्षति होने पर बीओ शिवशंकर ठाकुर ने कहा कि किसान अब एक दवा का छिड़काव और मशीन भी आयी है जिससे नील गाय फसल के पास नही आयेगी।किसान ऑनलाइन किसान विभाग के वेबसाईट पर जाकर मशीन खरीद सकते हैं।बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड के जितने भी पंचायत है उनसे सम्बंधित अधिकारियों का नम्बर बोर्ड पर प्रकाशित करे जिससे किसानो को किसी भी तरह की जानकारी लेने मे किसानों को सहूलियत होंगी। सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि किसान पुआल को खेतो मे किसी भी परिस्थिति में न जलाये। खेतो मे पुआल जलाने से जमीन की उर्वरक शक्ति का क्षय होता है।मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहाँ कि गांव का किसान अनपढ़ और गरीब होता है वो प्रखंड स्तर के महोत्सव में शामिल नही हो सकता है आप लोग यदि सभंव हो तो यह महोत्सव पाँच पंचायत के किसानों को एक चयनित जगह पर कराये।कृषि समन्वय राकेश रंजन ने उपस्थित किसानों के बीच मुख्यमंत्री बीज विस्तारक योजना, जीरो टिलेज खेती करने व अधिक से अधिक पैदावार को ले कई जानकारिया दी।कृषि संबधित सरकार की नए और पुराने योजनायो के बारे में भी जागरूक किया गया।वही बीज कैसे किसान विभाग से खरीद कर अनुदान की राशि लेने के लिए ससमय ऑनलाइन आवेदन करने की बाते बताई। क्रार्यक्रम में अजित कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, मिथलेश दुबे, रंजीत कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- केजी बीभी जलालपुर में जेंडर संवेदनशीलता एवं महावारी स्वच्छता पर कार्यशाला, छात्राओं को जागरूक किया गया
- जलालपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान
- खैरा में ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने चोरी,जांच में जुटी पुलिस
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि, गुरु आदित्यनाथ झा को किया याद
- सियार के काटने से जख्मी महिला एवं बच्चे की मौत से मचा हड़कंप
- कुत्ते के काटने से मुरादाबाद में एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव-घर में मचा कोहराम
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
- जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण
- माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
- रेलवे पेंशनर्स ने ऑनलाइन मानार्थ पास व्यवस्था का किया विरोध, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग
- केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर की गई हिंसा एवं पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : WJAI
- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुरू, अयोध्या व विंध्याचल का करेंगे अध्ययन
- बिहार स्टेट गेम्स हेतु सिवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई को
- मढ़ौरा में बाइक सवार दो युवक घायल, एक छपरा सदर रेफर
- मढ़ौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित
- मढ़ौरा में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य दिनों की तरह चलती रहीं गाड़ियां
- बिहार बंद के दौरान कैदी लेकर जा रहे तरैया थाने के वाहन को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
- तरैया में ₹7.69 करोड़ की लागत से बने रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
- मढ़ौरा में मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मढ़ौरा के चार फुटबालर को पढ़ाई और खेल के लिए मिला 3, 3 लाख का स्कॉलरशिप
- मढ़ौरा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अभिभावकों से की गई खास अपील
Recent Comments