सिवान :मस्जिद की जमीन को ले विवाद
#मामला जामा मस्जिद बलुआ का
#एक पक्ष ने लगाया मस्जिद की जमीन हड़पने का आरोप
#जामा मस्जिद को लेकर हुए दो गुट,प्रशासन बेखबर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
गुठनी(सिवान)
प्रखण्ड क्षेत्र के बलुआ गांव स्थित जामा मस्जिद को लेकर नया बिबाद प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार बलुआ में स्थिति जमा मस्जिद जिसको वक्फ की जमीन पर 1964 में बनाया गया था।जिसके मोतवल्ली अब्दुल्लहाई थे।इन्होंने अपनी पूरी जमीन जमा मस्जिद बलुआ के नाम लिख दिया।जमा मस्जिद को लेकर नया बिवाद तब हुआ जब किले के लोगो ने अपना एक नया ट्रस्ट बनाकर मस्जिद की जमीन पर अपन दावा करने लगे।शेख शुकुरल्लाह वेलफेयर ट्रस्ट के सेक्रेटरी मोहम्द शकील का कहना है कि जमा मस्जिद की सारी जमीन उनके पूर्वजो का है व इसके आस पास बनाए गए सारी दुकान भी ट्रस्ट का ही है।इसकी सारी संपत्ति ट्रस्ट के नाम पर है।वही 1964 से चली आ रही जमा मस्जिद बलुआ के अध्यक्ष मोहम्द हनीफ का कहना है कि बलुआ जमा मस्जिद की सारी जमीन अब्दुल्लहाई ने मस्जिद के नाम पर रजिस्ट्री कर दिया है।1964 से लेकर आज तक किसी तरह का कोई भी ट्रस्ट नही था।इसकी जानकारी हम सीओ थानाध्यक्ष डीएम व एसपी को भी लिखित रूप से दे चुके है।
स्थानीय प्रशासन को अभी इसकी कोई जानकारी नही है सीओ बिजय तिवारी का कहना है मुझको इस संबंध में कोई भी लिखित जानकारी नही मिल पाई है खुद ही जाकर मैं इसका जाँच करूँगा




Recent Comments