मारपीट में आधा दर्जन घायल

✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : चैनपुर ओपी क्षेत्र के बावनडीह गांव में शनिवार की देर शाम भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में बावनडीह गांव निवासी सुरेंद्र साह, उनकी पुत्री दीपमाला, चंद्रदेव साह, रविकांत साह, नंदकिशोर साह, सरस्वती देवी, प्रदीप साह
एवं पंकज साह शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
——————-