सिवान :भाजपा नेता को गोली मारने वाले मुख्य आरोपित गोदइला ने किया न्यायालय में सरेंडर
#परवेज़ अख्तर/सिवान :भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद राजन साह को गोली मारने वाले मुख्य आरोपित ने शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट में पुलिस दबिश के कारण सरेंडर कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में वारंट प्रे कर चुकी थी।इसके बाद से ही गोदइला कोर्ट में सरेंडर करने के लिए चक्कर काट रहा था। अंतत: पुलिसिया दबाव में उसने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि 1 अप्रैल को शहर के वार्ड संख्या 16 महादेवा में एक पंचायती के दौरान भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद राजन साह को गोली मारी गई थी। भाजपा नेता के फर्द बयान के आधार पर महादेव ओपी पुलिस ने छह नामजद अभियुक्तों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त के पिता दुर्गा चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।वहीं इस मामले में नामजद अभियुक्त आर्यन ने कोर्ट से गुरुवार को बेल भी ले लिया। पुलिस अन्य फरार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
#मुख्य अभियुक्त गोदइला को पुलिस लेगी रिमांड पर-
______
शुक्रवार को पुलिस दबिश के कारण भाजपा नेता गोली कांड का मुख्य आरोपित
गोदइला ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।
उधर पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को एसपी के निर्देश के
आलोक में आवेदन करेगी। रिमांड पर लेने के पश्चात ही घटना के सही
तथ्यों का उजागर एवं घटना में कौन कौन शामिल थे इसका खुलासा हो सकता है।
______
#कई बन सकते हैं अप्राथमिकी अभियुक्त-
घायल वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता के पुनः बयान के बाद दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता केस डायरी लिखना शुरू कर दिए है। इस कांड में और लगभग आधा दर्जन लोग अप्राथमिकी अभियुक्त बनाए जा सकते हैं। पुलिस भी इसे दबी जुबान से स्वीकार कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
असामाजिक तत्वों ने चुराया अस्पताल से वार्ड पार्षद का पर्चा
बीते 1 मार्च को गोली लगने के बाद सदर अस्पताल में इलाजरत वार्ड पार्षद का पर्चा असामाजिक तत्वों ने चुरा लिया है। इसकी जानकारी देते हुए घायल वार्ड पार्षद के बेटा सौरभ उर्फ रॉकी ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मेरे पिता का इलाज का पर्चा उस मंसूबे से चुराया है कि उन्हें जख्म
प्रतिवेदन की रिपोर्ट लेने में कठिनाई होगी। हालांकि वार्ड पार्षद के परिजन इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दे दी है।
_______




Recent Comments