मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा डबरा नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।शुक्रवार की शाम नदी में किनारे लगी शव को देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मढ़ौरा थाने की पुलिस ने मस्जिद के समीप नदी से एक महिला की शव को बाहर निकाला।लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की शव अन्यत्र से बह कर नदी की धारा में आया हुआ प्रतीत हो रहा है।महिला की उम्र लगभग 20-25 वर्ष की होगी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर जांच सहित अन्य कार्रवाई में जुट गई है।