धरणा को लेकर मुखिया संघ के अध्यक्ष ने की बैठक
बनियापुर (सारण) 
बनियापुर में सरकार के सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन के खिलाफ मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ राय के नेतृत्व में बैठक किया गया। जिसमें सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के खिलाफ धारणा पर बैठने का निर्णय लिया गया। जिस बैठक में अध्यक्ष ने 13 जून को छपरा नगर पालिका चौक पर सरकार के खिलाफ धारणा में शामिल होने की अपील की। मुखिया ने बताया कि जल-नाला के क्रियान्वयन के नियम के विरुद्ध हम सभी मुखिया की लड़ाई सरकार के खिलाफ जड़ी रहेगी। जिसमें मुखिया ने बताया कि बनियापुर से 25 मुखिया के अलावा पूर्व मुखिया भी धारणा में शामिल होंगे। जिस बैठक में बनियापुर के मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, सहाजितपुर के अंजली राज, सुनिता देवी, मनदेव चौधुर, सुनिल कुमार के अलांवा पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, सुरेश साह आदि लोग शामिल थे।