लाइफ सेवर वेलफेयर सोसायटी समाजसेवी संस्था की ओर से सर्व धर्म समाज ने करवाया रोजा इफ्तार
सविता उपाध्याय
आगरा 17 जून। लाइफ सेवर वेलफेयर सोसायटी समाजसेवी संस्था की ओर से सर्व धर्म समाज के लोगों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन करवाया गया है। इसमें शहर के आला अधिकारी समाज के सम्मानित व्यक्ति जैसे व्यापारिक, राजनीतिक एवं धार्मिक समाज के लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम से समाज को एक संदेश देने की कोशिश की है कि इंसान के लिए सब धर्मों का सम्मान सबसे पहले है।
इसमें अध्यक्ष जीशान निज़ाम के साथ अन्य पदाधिकारी सुहेल खान, शादाब खान, रेहान, आरिफ खान, शाहिद खान, अर्सल अहमद, अनस शम्सी, दाऊद, मनोज ठाकुर, विजय ठाकुर, आरिफ, शानू, आसिफ नवाब, फरहान कुरैशी, अथर भाई, महंत योगेश पुरी जी, फादर मून, हाजी रमजान सहाब, नार्मल थॉमस, प्रमोल मसीह, पवन कुमार, पवन मिश्रा, उपेन्द्र सिंह जी, कांग्रेस उपाध्यक्ष बरकत अली, दीवान सिंह, सपा पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष राजिद निसार, राष्ट्रीय गौरव मंच के पंडित रामानंद दीक्षित, अर्जुन सिंह, अंकुश गुप्ता, सिद्धार्थ राजौरा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बॉबी कनौजिया, बसपा से बरकत अली और कुँवर चंद वकील, मुस्लिम एक्शन कमेटी से सलीम अवायी, कांग्रेस के शहर महासचिव वरूण डूपर आदि मौजूद रहे।




Recent Comments