बालू के फर्जी चालान जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला, मामले में दो गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण :
“””””””””””
अवैध बालू चालान को लेकर बुधवार की सुबह डोरीगंज पुलिस तथा अन्य
के साथ जमकर मारपीट हुई। इस दौरान डोरीगंज थाना का चालक कौशल किशोर तथा
ट्रक चालक व खलासी जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ आरोपी सुरेन्द्र राय के
परिवार के कई लोग घायल बताये जाते है। इस सम्बंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष
रामएकबाल प्रसाद द्वारा आरोपी सुरेन्द्र राय तथा उनका पुत्र गुड्डू राय
को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष द्वारा सुरेन्द्र राय व
अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस व माइनिंग आॅफिसर के
साथ मारपीट करने तथा फर्जी चालान काटने के आरोप में धारा-43/23, 332,
353, 467 आईपीसी के तहत मामला दर्ज की गयी। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष
श्री प्रसाद ने बताया कि सुबह बालू लदे ट्रकों की जांच खान निरीक्षक जय
प्रकाश सिंह तथा डोरीगंज थाना पुलिस द्वारा की जा रही थी। तभी ट्रक
संख्या यूपी53/बीपी-8467 का उपचालक मनीष कुमार चालान लेकर आया जिसे देखने
के बाद पता चला कि यह चालान अवैध है जब उससे पूछा गया कि यह चालान तुमने
कहां से ली तो उसने चेक पोस्ट से कछ ही दूरी पर अपने घर के सामने खड़े
सुरेन्द्र राय की तरफ इशारा किया। जांच टीम पूछने के लिए उनके पास गयी तो
वे टीम से उलझ गये और उपचालक को पिटने लगें। इसी बीच सुरेन्द्र राय, सतन
राय, गुड्डू राय, गोल्डेन कुमार, राकेश कुमार तथा पार्वती देवी द्वारा
पुलिस व माइनिंग पदाधिकारी के साथ मारपीट की गयी। जिसके आलोक में दो
लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेेमारी
जारी है।