•सिवान को-ऑपरेटिव चुनाव की तैयारियां पूरी, प्रशासन चुस्त
▪18 जनवरी को होगा सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव
▪चुने जाएंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत निदेशक मंडल के 11 सदस्य
▪टाउन हॉल में होगा चुनाव, चारो तरफ लगे रहेंगे धारा 144
✍प्रवेज़ अख्तर

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए सिवान से परवेज़ अख्तर की रिपोर्ट:-  सिवान 18 जनवरी को होने वाले दी सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

इसको लेकर चुनाव में तैनात रहने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। प्रशिक्षण में बैलेट बॉक्स को खोलने एवं सील करने से लेकर मतदान के दौरान भरे जाने वाले प्रपत्रों के बारे में भी विस्तृत जानकारियां दी गई।

इस बारे में निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमन समीर ने बताया कि सामान्य चुनाव में जो कोषांग बनाया जाता है उसी तरह इसमे भी कोषांग का गठन कर लिया गया है। इसके लिए बैलेट बनाना है वो भी बनने के लिए दे दिया गया है। इस चुनाव को तीन भागों में बाट कर लिया जा रहा है ग्रुप एक, ग्रुप दो एवं ग्रुप तीन।

लेकिन ग्रुप तीन के लिए मतदान नही होगा कारण की इस ग्रुप में आने वाले दो निदेशक मंडल अपने-अपने कोटे से निर्विरोध चुने जा चके है। ज्ञात हो कि नामांकन के दौरान इनके कोटे में अन्य कोई नामांकन नही किया था। तो अब दो ग्रुप के लिए ही 18 जनवरी को मतदान होगा।

इसमे ग्रुप एक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत आठ निदेशक मंडल के लिए कुल 320 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे वही ग्रुप दो में एक निदेशक मंडल के लिए 51 मतदाता अपना मत का प्रयोग करेंगे। बता दे कि दी सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के मतदान के लिए कुल 396 मतदाता हैं। इसमे ग्रुप एक में पैक्स 293, व्यापार मंडल 19 एवं ईंख संघ आठ। वही ग्रुप दो में बुनकर के 32 तथा मतस्यजीवी समिति के 19 मतदाता है।

इसके अलावा ग्रुप तीन में विशेष प्रकार की समितियां इसमे उपभोक्ता, सहकारी उद्योग एवं स्वालंबी सहित अन्य के 25 मतदाता शामिल है। गौरतलब हो कि ग्रुप एक मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं तीन निदेशक मंडल का ही मतदान होगा। ऐसे इसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत आठ निदेशक मंडल शामिल है।

लेकिन अलग- अलग कोटि में पद के अनुसार हुए नामांकन में या तो किसी पद के लिए नामांकन नही हुआ है या हुआ है तो कोई प्रतिद्वंदी नही है। बता दे कि ग्रुप एक मे निदेशक मंडल के लिए सामान्य कोटि में दो पद है। इसके लिए एक महिला पद के लिए तीन प्रत्याशी है वही एक पुरुष पद के लिए एक ही नामांकन हुआ था वे निर्विरोध चुने गए।

वही अनुसूचित जाति/जनजाति के दो पद है इसमे एक महिला के पद के लिए एक भी नामांकन नही हुआ है और एक पुरुष पद के लिए निर्विरोध चुने गए है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए एक पद के लिए दो प्रत्याशी है। पिछड़ा वर्ग में एक पद के लिए दो प्रत्याशी है। वही निदेशक प्रोफेशनल के लिए दो पद है। इसमे एक अत्यंत पिछड़ा का नामांकन नही हुआ है और एक पद निर्विरोध चुने गए है।

वही ग्रुप दो के लिए निदेशक सामान्य में एक पद के लिए दो प्रत्याशी ने नामांकन किया है। यानि कुल मिलाकर 13 पदों में से 6 पदों के लिए 18 जनवरी को मतदान होगा। तैयारियों के बारे में बता दे कि टाउन हॉल में होने वाले इस चुनाव में ग्रुप एक एवं ग्रुप दो के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है एवं एक निकासी गेट होगा।

मतदान के दौरान बैरिकेटिंग की व्यवस्था रहेगी। मतदान का समय पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा तत्पश्चात मतगडना होगी। सभी प्रत्याशियों को डमी मत फॉर्मेट दे दिया गया है। वे अपने स्तर से भी मतदाताओं को बताएंगे। मत पत्र पर प्रत्याशियों का नाम अल्फाबेट में रहेगा।

मतदाता अपने प्रत्याशियों के नाम के सामने बॉक्स में नीला स्केच पेन से सही का निशान लगाएंगे तभी वह मत वैध होगा। वही एसडीओ न बताया कि मतदान स्थल पर धारा 144 लागू रहेगी एवं वहां मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा। वही पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की तैनाती भी रहेंगी।