*सीवान:क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण  के लिए ग्रामीणो ने किया विरोध-प्रदर्शन*
🔴सीवान के  हसनपुरा तकिया कर्बला सड़क किचड़मय को लेकर शुक्रवार को  ग्रमीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का  कहना था कि  पिछले आठ माह पूर्व ठिकेदार द्वारा ईटकरण उखाड़ कर सड़क में जहां-तहा रोड़े  डालकर छोड दिया गया है। सड़क की लंबाई करीब आठ-नौ सौ मिटर है। वही सिसवन सीवान मुख्य सड़क से बीस मिटर पश्चिम कर्बला के समीप सड़क काफी क्षतिग्रस्त व किचडमय हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रभुनाथ महतो, अनवर कुरैशी, मुकेश कुमार पासवान, शफी अहमद, सुनिल कुमार पासवान, दीपक कुमार तथा गणेश कुमार आदि शामिल थे।