विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
आज दिनांक 15-जनवरी-2019 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बगहा 01 प्रखण्ड के बनकटवा में स्थित पक्कि बावलि के नाम से प्रसिद्ध बाबा विश्वम्भर नाथ के मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ पश्चिमी चम्पारण विकास मंच एंव अन्य हिंदू धर्म के संगठनो ने मिलकर मनायी यह त्योहार जहां शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पश्चिमी चम्पारण विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए इस पर्व की विशेषता पर ध्यान दिलाते हुए मंदिर के जिर्णोधार पर भी लोगों का ध्यान केन्द्रित कराया और अगले वर्ष इससे कही ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज कराये जाने की बात कही, वहि मंच से कई गणमान्य मनोज सिंह, दया शंकर सिंह, संजय तिवारी, विशाल पाण्डेय, रिपुंजय यादव, प्रिंस पाठक, संजय सिंह, मेवा साह, विजय प्रसाद शर्मा, अविनाश गौतम आदि ने इस पर्व की विशेषता बताते हुए सभा का समापन किया फिर सभी लोगों में चूडा़, दही, मिट्ठा, तिल और खिचड़ी प्रसाद स्वरुप वितरण किया गया।