अभियुक्त 11 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : महाराजगंज थाने से 11 दिन पूर्व फरार शराब धंधेबाज नोनियाडीह निवासी राकेश कुमार को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की गई है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया कि अभी मुझे प्रभार लिए एक सप्ताह हुआ है। इस मामले की अभी जांच नहीं की है, लेकिन ऐसी मामला है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।




Recent Comments