परवेज अख्तर(सिवान) /दरौली. थाना क्षेत्र के दरौली पंचमंदिरा घाट पर भाजपा नेता धनंजय सिंह एवं दरौली मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार की शाम पशु तस्कर के चंगुल के हाथों से 50 पशुओं को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. श्री सिंह ने कहा कि मैं दरौली घाट पर एक अपने नजदीकी के अंतिम संस्कार में गुरुवार की देर संध्या दरौली घाट पर पहुंच गया था. इसी दौरान नाव से पशुओं लेकर यूपी के बलिया से दरौली लेकर आ रहे थे. काफी संख्या में पशुओं को देख उन्हें शक हुआ तो पास जाकर देखा तो तस्कर उन्हें देखकर फरार हो गये. इसके बाद इसकी सूचना श्री सिंह ने स्थानीय थानाध्यक्ष को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद पशुओं को ग्रामीणों में बांट दिए. इधर भाजपा नेता ने पुलिस से उतर प्रदेश से होने वाली पशु तस्करी पर रोक लगाने की मांग की.