
ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर,चाचा-भतीजा की मौत
छपरा।गुरुवार की सुबह दरियापुर थाना क्षेत्र के हरिहपुर पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार के ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी।जिसमे बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक डेरनी थाना क्षेत्र के जितवार पुर निवासी भुनेश्वर राय का पुत्र अनिल कुमार और जोधा राय का पुत्र राजेश्वर राय बताये जा रहे हैं, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा है।जो दोनों बाइक से संबंधी के यहाँ नेवता करने जा रहे थे।मौके से ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार बताया गया है।




Recent Comments