समस्तीपुर:बीएमसी सभागार में मिथिला डेयरी से जुड़े समितियों के अध्यक्ष व सचिव का मिलन समारोह सम्पन्न
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के खदियाही बीएमसी सभागार में मिथिला डेयरी से जुड़े समितियों के अध्यक्ष व सचिव का मिलन समारोह सम्पन्न हुई।अध्यक्षता राम बहादुर सिंह ने व संचालन पथ पर्यवेक्षक राम यत्न राय ने की।समारोह को संबोधित करते हुए मिथिला दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ठाकुर ने गांव के दुग्ध उत्पादक किसानों की खुशहाली के लिए दुग्ध समितियों को आगे आने की अपील की।
उन्होंने मिथिला डेयरी के भावी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि पाउडर प्लांट की शुरुआत शीघ्र ही की जा रही है।रसगुल्ला ,दही,चमचम आदि डेयरी के कैंपस में ही बनाये जा रहे है।उन्होंने राशन बैलेन्स कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों के लागत खर्च कम कर उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए उनकी डेयरी कृतसंकल्पित है।
मौके पर डॉ योगेंद्र साह, प्रभु नारायण झा,मुकेश मंजुल,सरयू प्रसाद सिंह,राजेश झा,राज कुमार झा,गौरव कुमार झा,राजेश चौधरी, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह,कृष्णमूर्ति सिंह,अयोध्या प्रसाद सिंह,दिनेश कुमार दिनकर आदि थे।स्वागत आयोजक समिति सचिव उमेश कुमार ने की।