सीवान के पाल नगर में ओशो ध्यान शिविर का हुआ आयोजन
✍🏻कुमार विपेंद्र

सीवान :शुक्रवार को ओशो एक दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन सिवान के पाल नगर मोहल्ले में स्थित भाजयुमो महामंत्री त्रिलोकी सिंह के आवास पर ओशो सन्यासी स्वामी मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में हुआ। उक्त ध्यान शिविर में सिवान जिले के सभी ओशो सन्यासी भाग लिए।ध्यान शिविर में आये लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी मनोरंजन सिंह ने बताया कि ध्यान से जीवन में उत्तम स्वास्थ्य सुख शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है।आप जहां हैं वहीं आनंद से भर जाना ध्यान है। क्योंकि ध्यान आंतरिक स्नान है। ध्यान का अर्थ है होश, होस में रहने वाला मनुष्य कभी गलत कर्म नहीं करेगा और उसके द्वारा किया गया कर्म पवित्र होता है। सभी संन्यासी मित्रों ने आगे ध्यान विषय में चर्चा की।संयाशियों ने बताया कि जल्द ही तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
आज के इस ध्यान शिविर में स्वामी वेदांत,स्वामी डॉ चन्द्रिका श्रीवास्तव,स्वामी राजेंद्र शर्मा,स्वामी परमेश्वर प्रसाद, स्वामी सुदर्शन भगत,रीना देवी,बच्ची देवी,रामदेव यादव,स्वामी डॉ शम्भू साह,स्वामी धीरज कुमार,स्वामी विश्वामित्र चौबे,स्वामी संजय चौबे समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।