
दैनिक खोज खबर/छपरा। 20-सारण लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के पहले दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमे लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरा, वहीं आरती कुमारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। मालूम हो कि मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र के यादोपुर निवासी लालू प्रसाद यादव ने वार्ड से लेकर राष्ट्रपति चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव ने फिर सारण लोकसभा चुनाव में नमांकन कर फिर एक बार सुर्खियों मे हैं। इनका इस बार भी कहना है कि जबतक उन्हें सफलता नहीं मिलती हैं, वो चुनाव लड़ते रहेंगे। लालू प्रसाद यादव को विश्वास है कि निश्चित ही जानता एक न एक दिन उन्हे भी चुनाव जिताएंगी। सबसे ज्यादा सुर्खियों मे ये तब आए थे जब राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में राबड़ी देवी के हार के बाद ये कहे जाने पर कि मेरे नाम के एक लालू प्रसाद यादव को चुनाव के मेरे प्रतिद्वंदी राजनितिक पार्टी के लोगों ने चुनाव लड़ा कर राजद का वोट कटवा कर राबड़ी देवी को हरवा दिया। हालांकि प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव ने साफ साफ इंकार करते हैं और कहते हैं कि उनको मिले वोट उनके समर्थक मतदाताओं के हैं। विदित हो कि इस बार मैदान में भाजपा के लगातार कई चुनावों में यानी 1996 से बार बार के प्रत्याशी रहे निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं, तो राजद पिछले दो चुनावों में सारण सीट से लगातार हार जानें पर इस बार नया प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी की पुत्री रोहणी आचार्या को पहली बार मैदान में उतारा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्या के मैदान में आने से सारण हॉट सीट में शुमार है। लगातार दो बार से सांसद के चुनाव जीत चुके भाजपा के राजीव प्रताप रूडी हैट्रिक लगाने की कोशिश में चिलचिलाती धूप व गर्मी में लगातार जन संपर्क में जुटे हैं, वहीं राजद के रोहणी आचार्या और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी चुनावी कैंपेन में उतरे हैं।





Recent Comments