सिवान :11 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार भेजा गया जेल
#परवेज़ अख्तर/ सिवान:
शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के चिराई घर के पीछे नई बस्ती गली से 11 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि सोमवार को महादेवा ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच 10 कार्टन 8 पीएम विस्की एवं एक पेटी रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब को बरामद किया। साथ ही एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल को भी जप्त किया। महादेव प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव निवासी रामजीत मांझी है वही इस में संलिप्त लखराव निवासी मंटू माझी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया।
_________