सारण :लायंस क्लब छपरा सारण के तत्वाधान में वृक्षारोपण

छपरा: अंतराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब छपरा सारण के तत्वाधान में स्थानीय हनुमान मंदिर में पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए लायन ममता पुतुल जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया.
इस अवसर पर लायंस क्लब क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लायन प्रहलाद कुमार सोनी ने कहा कि पूरे विश्व में लायंस सदस्यगण पर्यावरण को सुंदर एवं स्वच्छ रखने के लिए लगातार लाखों की संख्या में वृक्ष लगा रहे हैं, क्योंकि मानव जीवन को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छ हवा एवं स्वच्छ वातावरण की अति आवश्यकता है. इसके लिए हमे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में वृक्ष लगाने होंगे.
हमारे वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में लायन ममता पुतुल, सीमा पांडे, अजय कुमार सिन्हा, आनंद अग्रहरि, नीलम शरण, सोनी गुप्ता, रीता वर्मा, ममता अग्रवाल, कुमकुम श्रीवास्तव अर्चना श्रीवास्तव इत्यादि सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी.
उपर्युक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी रजनीश कुमार दी।




Recent Comments