दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा । थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में अश्लील भोजपुरी गीत बजाने के विवाद में हुई मारपीट में राजमुनि देवी जख्मी हो गई। घटना को लेकर जख्मी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । जिसमें अपने भैसुर के पुत्र आदित्य कुमार, सोहन साह, बबीता देवी, शिवजी साह को आरोपित किया है। प्राथमिक में कहा है कि उनका  आदित्य कुमार तेज आवाज में भोजपुरी अश्लील गाना बज रहा था। इस पर उसका लड़का धर्मेंद्र कुमार और उसकी बेटी पूर्णिमा कुमारी ने जब आवाज कम करने को कहा तो सभी आरोपी मारपीट करने लगे। इस दौरान जब वह बचाने गई तो सभी आरोपी उस पर भी हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गई । इसी मामले में एक प्राथमिकी रमेश साह की पत्नी बबिता देवी ने भी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में धर्मेन्द्र कुमार, राजमुनि देवी, पूर्णीमा कुमारी को आरोपित किया है प्राथमिकी में कहा है कि उनका बेटा आदित्य कुमार अपने घर में गाना बज रहा था। तभी आरोपी वहां पहुंच गए । सभी ने लाठी, डंडा, मुक्का से मारपीट करने लगे। वह बचाने गई तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट किया।