
नेहरू युवा केंद्र से सम्बद्ध राष्ट्र चिंतन युवा मंडल के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
छपरा : स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2.0 को लेकर नेहरू युवा केंद्र के सम्बद्ध राष्ट्र चिंतन युवा मंडल के द्वारा प्राथमिक मध्य विद्यालय करीमचौक रूपगंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान राष्ट्र चिंतन युवा मंडल के सचिव सह टीम लीडर आकाश कुमार ने कहां की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज प्राथमिक मध्य विद्यालय के प्रांगण, गेट एवं विद्यालय के आसपास फैले कचरो को टीम के सदस्यों ने सफाई कर मोहल्ला वासियों को एक संदेश देने का काम किया है। मंडल के सदस्य रूपगंज मोहल्ला में डोर टू डोर जाकर स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने का काम करेगा। अवसर पर स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2.0 के टीम सदस्य किशन कुमार,जेलर कुमार, हर्ष कुमार,मोहित कुमार,रोहन कुमार,राजेश कुमार,दीपक मद्धेशिया ने सफाई के लिए श्रमदान दिया।




Recent Comments