आयुर्वेद पर आधारित उपचार सबसे बेहत
#न्यूज़ इनपुट -दीपक कुमार

परसा/सारण
आयुर्वेद पर आधारित उपचार सबसे बेहतर उपचार पद्धति है।प्राचीन काल से आयुर्वेद से पीढ़ि दर पीढ़ी उपचार का लाभ लेते आ रहे है।आने वाले समय में आयुर्वेद पद्धति पर समाज को निर्भर होना पड़ेगा।उक्त बातें अमनौर में पारस आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मढ़ौरा डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा।उन्होंने उपस्तिथ लोगों से स्वास्थ्य जीवन ब्यतीत करने के लिए नियमित प्राकृतिक बनस्पति से निर्मित औषधि का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।वही मढ़ौरा एसडीओ संजय राय ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए मानव को नियमित ब्यायाम और प्राकृतिक औषधियों की सेवन करना जरुरी है।प्राचीन काल में पूर्व प्राकृतिक बनस्पति फल से लंबी जिंदगी जीते थे।आज के परिवेश में मनुष्य की उम्र और कद छोटा हो रहा है।प्राकृतिक औषधि से ही मनुष्य को स्वास्थ्य और सार्थक जिंदगी मिल सकती है।वही अमनौर बीडीओ बैभव कुमार ने कहा कि मनुष्य को शुद्ध खान पान और प्राकृतिक बनस्पति उपयोग करने से ही लंबी उम्र और स्वास्थ्य जीवन की कल्पना किया जा सकता है।केंद्र का उद्धाटन मढ़ौरा डीएसपी अशोक कुमार सिंह समाजसेवी लालती देवी ललिता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो को लालती देवी और ललिता देवी द्वारा अंग बस्त्र देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम को पूर्व मुखिया विजय बिद्यार्थी डॉ यसवंत मिश्रा डॉ दीपक कुमार सिंह लालती देवी ब्रह्मानंद पाण्डेय आदि ने संबोधित कर प्राकृतिक औषधि से होने वाले लाभ और गुण के बाड़े में दिया।इस मौके परअशोक सिंह नवीन पूरी ललितेश्वर पूरी सुजीत सिंह भीम मिश्रा आदि समेत सैकड़ो महिला पुरुष उपस्तिथ थे।




Recent Comments