जीरादेई में पिकअप से पुलिस ने भारी मात्रा में किया शराब बरामद
परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई. थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास से बुधवार की सुबह पिकअप में शराब छुपा कर रखने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने एक टीम बनाकर महमूदपुर गांव में छापेमारी कर वहां से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छिपा कर रखी गई अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उक्त शराब जब्त की गई. हालांकि पुलिस ने अब तक शराब कारोबार के धंधे बाज को गिरफ्तार करने में असफल रही है. पुलिस का कहना है कि बरामद शराब की कीमत करीब दस लाख रुपये है. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया है कि धंधेबाजों द्वारा शराब को छिपा कर रखा गया था. लगभग सात सौ कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. उसकी पैकिंग चंडीगढ़ निर्मित भिस्की है. जिसकी बाजार किमत लगभग दस लाख रुपया होगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी का पता लगाया जा रहा है. इस शराब बरामदगी मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. इसमें शामिल किसी भी शराब कारोबारियों को पुलिस नहीं बख्शेगी. पुलिस मामले की जांच कर इस कारोबार से जुड़े लोगों का पर्दाफाश कर देगी.




Recent Comments