शराब कारोबारी होली की खपत कों लेकर अभी से ही हैं स्टॉक करने के लिए सक्रिय,मांझी में फिर डीसीएम ट्रक पर लदी 180 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

मांझी(सारण) : स्थानीय थाना-पुलिस को रविवार की देर शाम शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में एक और बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने 180 कार्टून शराब लोडेड एक डीसीएम् ट्रक को जप्त कर लिया। जबकि चालक मौके का लाभ उठा कर भाग निकला। लेकिन खलासी को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार खलासी हरियाणा के भिवानी जिला के निगना थाना क्षेत्र का रहने वाला संदीप कुमार है। जबकि फरार चालक भिवानी जिला के ही डुलेडी थाना क्षेत्र का रहने वाला फकीरचंद है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष निरज मिश्रा ने बताया कि ट्रक पर हरियाणा से लोड कर शराब सारण जिला के डोरीगंज क्षेत्र में ले जाया रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक पर बड़े पैमाने पर शराब लोड कर जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार लाया जा रहा है। उसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम को बलिया मोड़ पर गहन वाहन चेकिंग में लगा दिया गया। जैसे ही सूचित किया गया उक्त ट्रक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर जाँच-पड़ताल की तो सुचना बिलकुल सही साबित हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के बाद ट्रक को थाने लाई। ट्रक से इम्पीरियल ब्लू के 90 व एमसी डॉवेल्स ह्विस्की के 90 कार्टून बरामद बरामद हुए हैं। जबकि कुछ ही घण्टे पहले पुलिस ने 8 कार्टून बियर के साथ एक कार को जप्त किया था और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसकी जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस ने एक बाइक भी जप्त की है। जिसपर काले रंग के बैग में एमसी डॉवेल्स के 22 बोतल बरामद हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि संयुक्त रूप से बरामद की गई शराब की कीमत बिहार में करीब 30 लाख रूपये होगी।फिलहाल पिछले कुछ दिनो से शराब की खेप कुछ ज्यादा ही पकड़ी गयी हैं। इसलिए अनुमान लगाया ज़ा रहा हैं की सामने आने वाला होली के त्यौहार में शराव की मांग बढ़ी रहती हैं। इसलिए कारोबारी स्टॉक करने के उदेश्य से कुछ जयदा ही सक्रिय हैं।