मशरक मुख्यालय बाजार स्थित तरैया मोड़ के पास होण्डा एजेंसी के पास बुधवार को शुभम् सात्विक ट्रेक्टर परिवार छपरा की तरफ से आयोजित किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मशरक प्रखंड के किसान समेत अगल बगल के किसानों को पुरस्कृत किया गया। जिला के प्रो. तारकेश्वर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कृत रामजीवन सिंह, अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह व थाना के जमादार श्यामबिहारी पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इसमें ट्रैक्टर से बेहतर कृषि के क्षेत्र में कार्य करने के लिए 30 किसानों को पुरस्कृत किया गया जिसमें बम्पर पुरस्कार मोटरसाइकिल राजू कुमार शर्मा ढाडी बाड़ी को दिया गया साथ ही सुभाष राय संग्रामपुर,इसलाम अंसारी पचरौड़, संदेश सिंह डुमरी को फ्रिज,एलईडी टीवी नीरज कुमार सिंह, परसा इसुआपुर के साथ तीन व्यक्तियों को मोबाइल और 21 व्यक्तियों को डिनर सेट पुरस्कार स्वरुप मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कृत रामजीवन सिंह जीवन, समाजसेवी दिनेश कुमार सिंह व थाना के जमादार श्याम बिहारी पांडेय के द्वारा दिया गया। साथ ही तीन किसान ग्राहक को नये ट्रैक्टर की चाबी दिया गया। मौके पर एजेंसी के नागमणी सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, पत्रकार पंकज कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।