सारण :प्रशासनिक सजगता से टली बड़ी घटना
#सोनू कुमार सिंह
दरियापुर डेरनी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में तनाव उतपन्न हो गया।हालाँकि प्रशासन की तत्परता से बड़ा मामला शांत हो गया।इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के बीच में ही करीब 14 कठ्ठा में कब्रिस्तान है।जिसके बीचो- बीच से ग्रामीण सड़क गुजरती है।जिसके एक भाग की घेराबंदी करीब दस साल पूर्व मामूली तौर पर की जा चुकी है।उसी घेराबंदी की सड़क की ओर वाली दिवार को तोड़ कर एक पक्ष के लोग दो फिट बढ़ाकर सड़क में सटा कर फिर से बनाने की कोशिश कर रहे थे।जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर दिया।एक सप्ताह पूर्व भी ग्रामीण इसका विरोध किए थे।तो उस समय थानाध्यक्ष के द्वारा मामला शांत करा दिया गया था।लेकिन रविवार को निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही फिर से मामला बढ़ गया।
इस तनाव को देख स्थानीय मुखिया उपेन्द्र राय ने पुलिस को इसकी सुचना दी।इसके बाद लगभग आधे घण्टे के भीतर ही स्थानीय बीडीओ रमेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मो सलाउद्दीन पुलिस बल के साथ पहुंच गए।जिसके कुछ ही देर बाद आनन फानन में गरखा व नयागांव पुलिस के साथ सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा भी पहुंच गए।हालाँकि इसके पूर्व ही बीडीओ ने मामले को अपनी सूझ बुझ से शांत करा दिया था। डीएसपी ने भी दोनों पक्षों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दिवार पहले से जिस स्थान पर थी वहीं से पुन जोड़ा जाए।जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग राजी हो गए।समाचार लिखे जाने तक एहतियात के तौर पर पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही थी।




Recent Comments