सारण :नाबालिक लड़की का हुआ अपहरण, प्राथमिक दर्ज
बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के पुछरी गांव से एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर लड़की के माता द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा एक को नामजद किया गया है। जिस प्राथमिकी में लड़की की माता कलावती देवी द्वारा बताया गया है कि उक्त लड़की पिछले 15 मार्च 2018 को सुबह से घर से गायब है। जिसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा है। जिसमें पीड़िता द्वारा स्थानीय युवक सोनु कुमार चतुर्वेदी पर शक जताया गया है। जिस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।




Recent Comments