सारण :अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल
#रिपोर्ट-अभय सिंह /बनियापुर
बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के हरपुर छतवां गांव से अंग्रेजी शराब के साथ दो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसमें पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने छापामार की तो राजेन्द्र महतो पुलिस को देख भागने लगा। जिसके घर से 36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। वही अशोक गिरी को भी पुलिस द्वारा शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है।




Recent Comments