सारण :नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बेलहर ने दरिहारा को दो रनों से हराया
दरियापुर :प्रखण्ड क्षेत्र के दरिहारा ठाकुरबाड़ी परिसर में दरिया बाबा रात्री क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दरिहारा बनाम बेलहर के बीच खेला गया. फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा दरिहारा पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. राकेश सिंह ने अपने संबोधन में बताया की खेल एक ऐसा क्षेत्र हैं जहाँ से एक एक खिलाड़ी को अनुशासन में में रहने का सही मार्गदर्शन मिलता हैं तथा खेल से न सिर्फ मनोरंजन का साधन है बल्कि खेल से शारिरीक विकास के साथ साथ बौद्धिक विकास भी होता हैं. वही टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेलहर की टीम ने बारह ओवरों के निर्धारित मैच में पुरे विकेट खो कर महज 56 रन ही बना पाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरिहारा की टीम की शुरुआत शानदार रही लेकिन बोलकर की टीम शानदार वापसी करते हुए रोमांचक मैच को दो रनों से जीत कर दरिहारा रात्री क्रिकेट टूर्नामेंट कप पर कब्जा जमा लिया. कप का वितरण भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा दरिहारा पैक्स अध्यक्ष कौशल, गोलोक बिहारी शरण सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य ब्रजेश सिंह, वार्ड सदस्य सिटु कुमार सिंह, समाजसेवी महिला मारता देवी, नरेन्द्र सिंह, इजहार अहमद उर्फ नाज जी, शिवम कुमार आदि उपस्थित थे.




Recent Comments