25 अप्रैल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा – माधव चौधरी
आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले वीर कुंवर सिह विजय उत्सव को लेकर शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कई कार्यक्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाने तैयारी की।
कार्यक्रम में भाग लेने आये रहें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सहरसा आगवन को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार भगत की अध्यक्षता में उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ की एक बैठक आयोजित की गयी ।
वही बैठक में सहरसा से भाग लेने आये पूर्व जिलाध्यक्ष माधव चौधरी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हूऐ कहा गृहमंत्री के होने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हम कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तन मन से पूरी ताकत झोंक देंगे। सहरसा शहर के पटेल मैदान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का आयोजन किया गया है। पटेल मैदान में आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने की बात कहीं।
वही जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि पूर्व से 23 अप्रैल को कार्यक्रम निर्धारित था परंतु नीति आयोग की बैठक होने के कारण गृहमंत्री के कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है। अब 25 अप्रैल को यह कार्यक्रम होगा। वही भाजपा नेता अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र से दस हजार की संख्या में लोग विजयोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक में शिव भूषण सिंह , रमेश कुमार सिंह , राजकिशोर सिंह ,चंद्रहास सिंह ,मंगल शर्मा ,रामविलाश भगत ,बह्रमदेव शर्मा, नंदलाल स्वर्णकार ,क्षीकांत पोद्दार ,सागर भगत ,मणिशंकर ,राजेंद्र यादव आदि ने भाग लिया।





Recent Comments