सारण : तीस लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमनौर /सारण

अमनौर पुलिस ने तीस लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधेबाज भेल्दी थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी स्व0 बिन्दा राय का पुत्र भोला राय बताया गया है. मालूम हो कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को अमनौर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक के नेतृत्व में एसआई विनोद कुमार राय व एएसआई घनश्याम प्रसाद सिंह सहित आधा दर्जन पुलिस बल ने छापामारी की गई. जहां सलखुआ (शेखपुरा) स्थित आईसक्रीम फैक्ट्री के पीछे रखे प्लास्टिक के एक बड़े गैलन में रखे तीस लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक मौके से धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.