हत्याकांड में तीन अपराधियों में से दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा, 17 जुलाई।
रसूलपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना के संबंध में मृतक परिवार की पत्नी सह मां शोभा देवी के द्वारा बताया गया है कि लगभग दो बजे रात्रि को दो युवक मुंह को कपड़े से बांध कर पीछे के दरवाजे से घर में प्रवेश कर छत पर सो रहे मेरे पति तारकेश्वर सिंह और मेरी दो पुत्रियों यथा – 15 वर्षीय चांदनी कुमारी और 13 वर्षीय आभा कुमारी को सोए अवस्था में ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर हत्या कर दिया गया है। जबकि मुझे भी चाकू से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। लेकिन घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाने के कामयाब हुई।मृतक तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी के बयान पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव के हरिजन टोला निवासी संतोष कुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रौशन जबकि सुनील राम के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को सारण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। साथ ही इन दोनों के हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म भी मिला है। इसके अलावा खून से सने कपड़े भी मिले हैं। जिसे FSL जांच के लिए जप्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को गांव के ही कुआ से बरामद कर लिया गया है।एक साथ तिहरे हत्याकांड से धानाडीह गांव दहल गया है। हालांकि प्रेम प्रसंग में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है है। जिसमें एक साथ तीन लोगों की हत्या से जुड़ा हुआ है। जबकि मां बुरी तरह से जख्मी हो गई है। घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना स्थल से दूर कुआ से चाकू भी जब्त कर लिया गया है। जख्मी हालत में महिला को एकमा में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने मिडिया को बताया कि स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना स्थल पर पुलिस की तैनाती की गई हैं।