सारण जिले में आज आँधी तूफान को ले अलर्ट जारी
दैनिक खोज खबर, डेस्क
सारण जिले में आंधी तूफान व बारिश को ले अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी सम्भवना है कि 20 मई को सारण ज़िले के कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।

हालांकि शनिवार की अर्धरात्रि में आये आंधी के बाद मौसम थोड़ा खुशनुमा जरूर हुआ है। अर्धरात्रि को कई इलाकों में हल्की बारिश की भी सूचना है।

आपदा प्रबंधन सारण शाखा से इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि आपदा प्रबंधन पटना के राज्य नियंत्रण कक्ष ने द्वारा यह अलर्ट आय है। जिसके बाद जिले के सभी अनुमंडल अधिकारियों, अंचल अधिकारियों को इस अलर्ट के बारे में जानकारी दे दी गयी है।